
ईडी द्वारा सोनिया गांधी को तलब किये जाने का चंडीगढ कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध
मोदी सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी
चंडीगढ़, 21 जुलाई ( विश्व वार्ता) इंडियन नेशनल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा आज के लिए जारी समन की कार्रवाई के विरोध में आज चंडीगढ़ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मोदी सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रधान दीपा अस्धिर दूबे, यूथ कांग्रेस के मनोज लुबाना ने भी अपने कार्यकर्ताओं सहित इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।























