
ईडी के समक्ष पेश हुई उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी
चंडीगढ़, 4 जुलाई (विश्ववार्ता) आज मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी पेश हुईं। कल फेमा मामले में अनिल अंबानी का बयान दर्ज किया गया था। रिलायंस एडीए समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन से जुड़ी जांच के सिलसिले में सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए थे।























