

इस सप्ताह मे मौत बनकर बरस रहा है पहाडो मे पानी
हिमाचल व उत्तराखंड में इस हफ्ते 80 से ज्यादा लोगो की मौतों से मचा हडकंप
पंजाब राज्य में भी अब तक इतनी जा चुकी है जाने
चंडीगढ़, 18 अगस्त (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस सप्ताह बारिश व भूस्खलन ने मौत का नंगा नाच नचा दिया है। इन दोनों राज्यों में इस हफ्ते 84 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में बाढ़ व बारिश में चार लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। जानकारी अनुसार इन दोनों राज्यों में जून महीने से लेकर अब तक 230 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इतना ही नहीं,
मंडी-कुल्लू और सैंज-औट नेशनल हाईवे सहित 875 सडक़ें बंद हैं, व 1200 बस रूट बाधित हैं। प्राकृतिक आपदा से राज्य को 7659.93 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उत्तराखंड में इस सप्ताह भूस्खलन में 16 लोगों की जान गई और 15 लापता हैं।
हिमाचल में भूस्खलन के चलते इस सप्ताह कम से कम 68 लोगों की मौत हुई और करीब 15 लोग लापता हो गए। शिमला के समरहिल क्षेत्र में भारी भूस्खलन के बाद लापता हुए 21 लोगों में से 14 के शव बरामद हो चुके हैं। वहीं, कांगड़ा के फतेहपुर और इंदौरा क्षेत्र में बाढ़ में फंसे 308 लोगों को निकाला गया। आज सवेरे एक बार फिर से राहत कार्य शुरू हो गये हैं।





















