
पीजीआई में कोरोना ने बिगाडे हालात
पीजीआई मे अब तक 190 से ज्यादा कर्मचारी आये कोरोना की चपेट में
मंचा हडकंप, कोरेाना की चपेट में डाक्टर भी शामिल
चंडीगढ, 6 जनवरी (विश्ववार्ता) देश मे कोरोना का कहर लगातार बढता जा रहा है, बडी खबर चंडीगढ पीजीआई से आ रही है जहां पीजीआई में 197 डॉक्टर और कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 88 डॉक्टर शामिल हैं. पिछले तीन दिनों में ही 147 के करीब डॉक्टर और हेल्थ वर्कर पॉजिटिव आ चुके हैं. इनमे से ज्यादातर दोनों डोज ले चुके थे.






















