
इस वक्त क बड़ी खबर पंजाब से
पंजाब में आतंकी हमले का हाई अलर्ट
मोहाली को दहलाने की साजिश
सुरक्षा एजेंसियों ने राज्य सरकार को जारी किया अलर्ट
चंडीगढ, 21 अगस्त (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब में आतंकी हमले को लेकर बडा अलर्ट जारी हो गया है। मोहाली में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हमले की आशंका जताई जा रही है जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राज्य सरकार को अलर्ट जारी कर दिया गया है।. इसको लेकर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को अलर्ट जारी किया है. खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आतंकी चंडीगढ़ और मोहाली में आतंकी हमला कर सकते हैं और बस स्टैंड को निशाना बना सकते हैं. खास कर भीड़ वाली जगहों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है। आशंका है कि आतंकी बस स्टैंड को निशाना बना सकते हैं।






















