
इस वक्त की बिग ब्रेकिंग न्यूज पंचकूला से
पंचकूला नगर निगम कार्यालय में जेई और पार्षदों के बीच चले लात घूसे
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर पंचकूला पंचकूला नगर निगम कार्यालय से आ रही है जहां जूनियर इंजीनियर और कुछ पार्षदों के बीच बड़ा झगड़ा हुआ है जमकर लात घूसे चले और इस बीच जूनियर इंजीनियर को काफी चोट आ गई है
मिली जानकारी के अनुसार, जूनियर इंजीनियर और पार्षदों के बीच किसी काम को लेकर पहले बहस हुई जिसके बाद यह बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि नौबत मारपीट तक आ पहुंची फिलहाल, इस झगड़े के बाद मौके पर पुलिस बुलाई गई है, जिसने मामले को शांत करवाया है वहीं, पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है और आगे की बनती कार्रवाई की जा रही है





















