
सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और अकाली दल (संयुक्त) में मंथन जारी
6 सदस्यीय कमेटी की चल रही बैठक, हो सकता है बड़ा ऐलान
चंडीगढ़, 2 जनवरी (विश्व वार्ता) कैप्टन अमरिन्दर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मिलकर पंजाब विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक इन तीनों पार्टियों की 6 सदस्यीय कमेटी की बैठक यूटी गेस्ट हाउस चंडीगढ़ में चल रही है. इनमें बीजेपी से सुभाष शर्मा और दयाल सिंह सोढ़ी, शिरोमणि अकाली दल यूनाइटेड से परमिंदर सिंह ढींडसा और जस्टिस निर्मल सिंह और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस से रनिंदर सिंह और जनरल टीएस शेरगिल शामिल हैं। बैठक में सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा हो सकती है.






















