
इस वक्त की बडी खबर
लगातार दूसरी बार मणिपुर के सीएम होंगे एन बीरेन सिंह
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार एन बीरेन सिंह मणिपुर के सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्हें भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया है। मणिपुर के नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विधि व न्याय मंत्री किरण रिजिजू शामिल हुए।
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि फैसला सभी की सर्वसम्मति से लिया गया है। यह सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो। केंद्र सरकार का आज पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान है।






















