
इस वक्त की बडी खबर
मूसेवाला हत्याकांड में शामिल 3 बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़ जारी
पुलिस ने एक शार्प शूटर को मार गिराया
चंडीगढ़, 20 जुलाई (विश्ववार्ता)इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में शामिल शार्प शूटर मनप्रीत मन्नू कुसा और जगरूप रूपा से पंजाब पुलिस की भारी मुठभेड चल रही है। यह मुठभेड अमृतसर के भकना गांव में चल रही है। जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है. गौरतलब है कि यह इलाका भारत-पाकिस्तान सीमा से करीब 10 किमी दूर है। शार्पशूटर एक कमरे में छिपे हुए हैं और पुलिस पर फायरिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही यह भी जानकारी सामने आ रही है कि इनमें से एक शूटर को पुलिस ने मार गिराया है। इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक जगरूप सिंह रूपा की मौत हो गई है.
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स स्पेशल ऑपरेशन सेल, ऑर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट और अमृतसर पुलिस की टीमों ने उन्हें घेर लिया है। पहले तो उसे सरेंडर करने के लिए कहा गया लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल हथियार भी उसके पास हैं। इसके साथ ही पुलिस ने इलाके के गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट जारी कर लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है.























