
इस वक्त की बडी खबर
बहुचर्चित अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन घोटाला मामले मे एक और आरोपी ने किया संरेडर
पढिये क्या है पूरा मामला
चंडीगढ, 2 जनवरी (विश्ववर्ता) बहुचर्चित अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन घोटाले में बडी खबर सामने आ रही है कि नामजद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के नजदीकी साथी इंदरजीत इंदी ने आज विजिलेंस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
बता दें फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में हुए टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री आशू इस समय जेल में बंद है। इस मामले में आर.के. सिंगला का नाम भी सामने आया था। आपको यह भी बता दें आशू पर डिप्टी डायरेक्टर आर.के. सिंगला के जरिए मंडियों से अनाज उठाने में टेंडर घोटाले का आरोप है। विजिलेंस द्वारा पकड़े गए ठेकेदार तेलू राम ने विजिलेंस को दिए बयान में ये कहा था कि उसने मंत्री को मिलने के लिए उनके पी.ए. को 6 लाख रिश्वत दी थी और टेंडर लेने के लिए भी आर.के. सिंगला के जरिए मंत्री को 20 लाख रुपए दिए थे। इसी आधार पर आशू को इस मामले में नामजद कर 22 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था।























