कोरोना के बढते मामलो को देखते हुए पंजाब मे आज रात से लगेगा रात्रि कफ्र्यू
पंजाब मे सभी स्कूल-कॉलेजों जनवरी की इस तारिख तक बंद करने के आदेश जारी
चंडीगढ़, 4 जनवरी (विश्व वार्ता) देश में एक बार फिर कोरोना जोर पकड़ रहा है। जिसे देखते हुए कई राज्यों में रात्रि कफ्र्यू लगा दिया गया है और कई सख्त आदेश जारी किए गए हैं।
पंजाब सरकार ने आज यह भी आदेश जारी किया कि आज रात से पंजाब में कफ्र्यू लगा दिया जाएगा। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कफ्र्यू जारी रहेगा। वहीं पंजाब में शिक्षा केंद्र स्कूल, कॉलेज 15 जनवरी तक बंद रहेंगे, ऑनलाइन शिक्षा दी जाएगी। लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
दिए गए लिंक को खोलें और पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेश की कॉपी पढ़ें






















