
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब में इंटरनेट बंद को लेकर सीएम मान बोले तुंरत बहाल करे इंटरनेट सेवा
केंद्र की मोदी सरकार को जमकर घेरा
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) किसानों का अपनी मांगो लेकर आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है आज पंजाब हरियाणा बार्डर के साथ लगते कई इलाकों में इंटरनेट पर रोक लगाने के आदेश अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच पंजाब सीएम मान का बडा बयान सामने आया है कि सूबे के बार्डर एरियो मे तुंरत इंटरनेट सेवाएं बहाल की जाए। पंजाब सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर इस मामले में कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही इंटरनेट सेवा तुरंत बहाल कराने की मांग की।
बतां दे कि आज केंद्र द्वारा पंजाब हरियाणा बार्डर के साथ लगते कई इलाकों में इंटरनेट पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए है। जारी हुए आदेशों के अनुसार जिला पटियाला के समाना, घनौर, देवीगढ़, बलभेरा, जिला संगरूर के पी.एस खनौरी, मनूक, लेहरा, सुनाम, छजली और फतेहगढ़ साहिब में 16 फरवरी रात तक इंटरनेट बंद रहेगा।
बता दें कि पंजाब से मार्च कर रहे सैकड़ों किसानों को दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर अंबाला के पास हरियाणा के साथ राज्य की सीमा पर रोक दिया गया है। हरियाणा सुरक्षा बलों ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश करने के लिए उन पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया है।
किसान आंदोलन के बीच पंजाब में भी इंटरनेट सेवाएं 16 फरवरी तक बंद रखने के आदेश जारी हैं। इन आदेशों की कापी फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह ने बुधवार को सार्वजनिक की। साथ ही विरोध जताते हुए भारत सरकार से मांग की कि पंजाब में इंटरनेट सेवाएं तुरंत बहाल की जाएं।






















