
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब पुलिस के बर्खास्त 3 कर्मचारी हिमाचल से गिरफ्तार
पढिये किस मामलें मे किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) फिरोजपुर पुलिस ने फरार चल रहे ड्रग मामले में फंसाने और मोटी रकम वसूलने को लेकर बर्खास्त एक एएसआई, लोक रैंक एएसआई और हेडकांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब व हिमाचल पुलिस के संयुक्त ऑप्रेशन के दौरान ऊना शहर में नाका लगाकर पकड़ लिया गया है। 2 आरोपियों के पास से पुलिस ने सरकारी हथियार भी बरामद किए हैं। आरोपियों को ऊना थाना सदर में कार्रवाई पूरी करने के बाद पंजाब पुलिस की टीम अपने साथ पंजाब ले गई है। पंजाब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में चौथा आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी तक बाहर है। सभी आरोपी फिरोजपुर इलाके में नारकोटिक्स सैल में तैनात हैं और इंचार्ज सहित उनके खिलाफ फिरोजपुर कैंट थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ये फरार चल रहे थे और आज इनमें से 3 को हिमाचल के ऊना से गिरफ्तार किया गया।























