
इस वक्त की बडी खबर: पंजाब के इस कांग्रेसी सांसद को मिली जान से मारने की धमकी
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी आ रही है पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी दी गई है, जिस कारण हडकंप मच गया है। जानकारी के अनुसार रवनीट बिट्टू को विदेश से फोन के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके अलावा उनके करीबी और सीनियर कांग्रेसी नेता राजीव राजा को भी जान से मारने की धमकी मिली है। फिलहाल रवनीत बिट्टू ने पंजाब के डी.जी.पी. को इसकी शिकायत की है जबकि राजीव राजा द्वारा जिले के सी.पी. को अपनी शिकायत दी गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।






















