
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब के एडवोकेट जनरल पर बडा हमला, मचा हडकंप
चंडीगढ़, 13 जुलाई ( विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब के एडवोकेट जरनल अनमोल रतन सिद्धू पर बडा हमला हुआ जिस कारण हडकंप मच गया है। पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू पर पानीपत में हमला कर दिया गया। वह दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए शताब्दी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान उन पर पथराव किया गया। पथराव के कारण कांच की खिडक़ी टूट गई।
अनमोल रतन सिद्धू शताब्दी ट्रेन में दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी बोगी पर पथराव किया, जिस वजह से उनकी खिडक़ी का शीशा टूट गया। घटना कथित तौर पर पानीपत पार करने के बाद आज शाम को करीब 6.30 बजे हुई।























