
इस वक्त की बडी खबर: पंचायत चुनाव से पहले डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारियां
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को पैरोल मिल गई है। इस बार गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की जेल से बाहर रहेगा। राम रहीम को राजस्थान स्थित आश्रम में ले जाया जा सकता है।
राम रहीम कभी भी जेल से बाहर आ सकता है। एक तरफ पुलिस ने जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है, वहीं जेल प्रशासन के पास रिलीज ऑर्डर नहीं पहुंचे थे। वहीं इस बार गुरमीत राम रहीम को जेल से एयरलिफ्ट करके ले जाया जाएगा। खुफिया रिपोर्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है।























