
इस वक्त की बडी खबर
देश के 10 राज्यों में पीएफआई के ठिकानो पर एनआईए व ईडी की बडी रेड
चंडीगढ, 22 सिंतबर (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय ने ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उससे जुड़े लिंक पर देशभर में छापेमारी की है। आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडु, केरल समेत 10 राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन राज्यों में एनआईए ने छापेमारी की है उनमें यूपी, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश समेत 10 राज्य शामिल हैं।























