
इस वक्त की बडी खबर
थाईलैंड में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मचा हडकंप
30 से ज्यादा निर्दोष लोगो को उतारा मौत के घाट
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता): थाईलैंड के एक प्री-स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम 32 लोगों के मरने की खबर आ रही है। पीड़ितों में बच्चे और वयस्क दोनों शामिल थे। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी एजेंसियों को कार्रवाई करने और अपराधी को पकड़ने के लिए सतर्क कर दिया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि हताहतों में बच्चे और वयस्क भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि हमलावर ने बच्चों और वयस्कों पर गोलियां बरसाईं और चाकू से हमला किया और अब फरार है। हमले का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं है।






















