
इस वक्त की बडी खबर
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख फिर पहुंचा सलाखों के पीछे
चंडीगढ़, 28 फरवरी (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि हत्या और दुष्कर्म मामले में सुनारियां जेल में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत रामरहीम को फिर सलाखो के पीछे पहुंच गया है। सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत रामरहीम को 7 फरवरी को फरलो दी गई थी। रविवार को फरलो खत्म हो गई और आज उसे 11 बजकर 52 मिनट पर सुनारिया जेल पहुंच गया।। जहां राम रहीम ने जेल अधीक्षक के सामने सरेंडर किया। उसे फिर उसी सुरक्षित बैरक में रखा गया है।























