
इस वक्त की बडी खबर: केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर कैश
कई लोगो के मरने की आशंका
चंडीगढ,18 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) उत्तराखंड से बडी खबर आ रही है जहां आज बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ धाम में दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ। हादसे में पांच लोगों के हताहत होने की आशंका है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए टीम रवाना हो गई है। कोहरे में उड़ान भरना दुर्घटना की वजह बताई जा रही है।























