

इस वक्त की बडी खबर
पंजाब अधिवक्ता सिद्धू के इस्तीके बाद सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब अधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान का बयान सामने आया है। मान ने कहा कि उन्होंने महाधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू को अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश की। मान ने कहा कि वह एक वरिष्ठ वकील हैं और हम भविष्य में भी उनसे कानूनी सलाह लेते रहेंगे। मान ने आगे बताया कि पंजाब सरकार ने विनोद घई को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है।
उन्होंने कहा कि हम एडवोकेट जनरल की ऐसी टीम चाहते हैं, जिससे हमें बाहर से महंगे वकीलों को हायर न करना पड़े. सेशन कोर्ट हो, हाई कोर्ट हो या सुप्रीम कोर्ट, एजी की टीम को लोगों की आवाज बनने में सक्षम होना चाहिए।























