
इस वक्त की बडी खबर उडीसा की राजनीति से
नवीन पटनायक की कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 4 जून (विश्ववार्ता) ओडिसी से बड़ी खबर सामने आ रही है। नवीन पटनायक की कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करना चाहते हैं कहा जा रहा है कि सरकार सारे मंत्रियों को हटाकर नए मंत्रियों को प्रभार देगी।कहा जा रहा है कि सभी कल ओडिशा के राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्य में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं और माना जा रहा है कि पटनायक अपनी नई टीम के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।






















