
इस वक्त की बडी खबर, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
पूर्व सीएम हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना
चंडीगढ, 25 फरवरी (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर हरियाणा से सामने आ रही है जहां हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर रविवार शाम कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में नफे सिंह राठी की मौत हो गई। उनके साथ ही एक अन्य की भी मौत हो गई है।
वहीं इस जानलेवा हमले में कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना में नफे सिंह राठी के सुरक्षाकर्मियों को भी कई गोलियां लगी हैं।पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर ये हमला बराही फाटक के पास हुआ। बता दें कि नफे सिंह राठी की गर्दन के पास, कमर और थाई पर कई गोलियां लगी हुई हैं।
वहीं इस पूरी घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ‘हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष श्री नफे सिंह राठी जी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दु:खद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है।
इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’
https://twitter.com/BhupinderShooda/status/1761744032823124296?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1761744032823124296%7Ctwgr%5E7853cf309e36eb56e7ec683d041db797134a49fc%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fharyana%2Fgoons-shootout-on-inld-state-president-4-people-admitted-to-hospital-after-injury-2024-02-25-1026408























