
इस वक्त की बडी खबर:
सुखपाल खैहरा के चंडीगढ आवास पर पुलिस की रेड
पुराने एनडीपीएस केस मे जलालाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 28 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैहरा की आवास पर आज सुबह-सुबह 5 बजे जलालाबाद पुलिस ने चंडीगढ आवास पर रेड की है। सुखपाल खैहरा को गिरफ्तार करने के लिए यह छापामारी की गई है।
जानकार सूत्रो से पता चला है इसकी जानकारी खुद सुखपाल खैहरा ने दी और बताया कि उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में या छापेमारी की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने खैहरा को हिरासत मे ले लिया है।






















