
इस पंजाबी सिंगर के घर चोरो ने किया लाखो रूपये के सामान पर हाथ साफ
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववर्ता) पंजाब के मशहूर पंजाबी सिंगर गैरी संधू के घर चोरो ने धावा बोलते हुए लाखो के सामान पर हाथ साफ किया है। बताया जा रहा है कि पंजाबी गायक गैरी संधू के इंगलैंड स्थित घर में चोरों ने धावा बोला है। इस संबंधी जानकारी खुद गैरी संधू ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर कर दी है। संधू ने चोरों को पकड़वाने वालों के लिए ईनाम की घोषणा करते हुए कहा है कि जो इन चोरों बारे जानकारी देगा, उसे 5000 पाऊंड ईनाम के तौर पर दिया जाएगा।























