
इस पंजाबी लोक गायक की मौत से पंजाब इंडस्ट्री मे शोक की लहर
चंडीगढ़, 1 जुलाई (विश्ववार्ता) : बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाबी मशहूर लोक गायक रणजीत सिद्धू ने आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जानकारी के अनुसार देर रात रेलवे ट्रेक के पास एक युवक का शव मिला, जो रणजीत सिद्धू का निकला। पत्नी का आरोप है कि रणजीत ने रिश्तेदार से तंग आकर खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।























