
इस तारिख को होगा हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए अध्यक्ष का चुनाव
चंडीगढ़, 18 दिसंबर (विश्व वार्ता): हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल ने अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 21 दिसंबर को हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव होंगे, कुरुक्षेत्र के छठी पातशाही गुरुद्वारे में चुनाव का आयोजन होगा। उन्होंने आगे कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को बड़ा दिल करके हरियाणा के गुरुद्वारों का प्रबंध हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दे देना चाहिए। वहीं, बंदी सिखों की रिहाई पर दादूवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।























