
इस तारिख को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी सोनिया गांधी
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर (विश्ववार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को कर्नाटक के मैसूरु पहुंच गईं। वह आगामी 6 अक्तूबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि सोनिया गांधी गुरुवार को यात्रा में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि दशहरे के कारण चार और 5 अक्तूबर को यात्रा को विश्राम दिया जाएगा और फिर 6 अक्तूबर की सुबह यात्रा प्रारंभ होगी। लंबे समय बाद सोनिया गांधी पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।























