
इस जिले मे आज शिक्षामंत्री हरजोत बैंस करेगे 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों का आगाज
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिलेके विभिन्न खेल मैदानों में आज से 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों का आगाज हो रहा है जिसका उद्घाटन शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस करेंगे। राष्ट्रीय खेल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से बड़ी संख्या में छात्र खिलाड़ी और अधिकारी ट्रेनों और बसों के द्वारा शहर में पहुंच चुके हैं।
11 जनवरी तक चलने वाली राष्ट्रीय स्कूल खेलों में फुंटबाल अंडर-19 लड़कियां, जूडो अंडर-17 लडक़े और लड़कियां तथा कराटे अंडर-19 लडक़े और लड़कियों के मुकाबले करवाए जाएंगे। ये मुकाबले पी.ए.यू., सेक्रेड हार्ट स्कूल, बी.वी.एम. स्कूल और गुरु नानक स्टेडियम में करवाए जा रहे हैं। जिला शिक्षा विभाग ने खिलाडिय़ों के रहने का प्रबंध अलग-अलग स्कूलों में करवाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि 1472 खिलाड़ी इन उक्त खेलों में भाग लेंगे।





















