
दिल्ली. 30 मार्च (विश्ववार्ता):हाल में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेलने वाले क्रिकेटर इरफान खान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनसे पहले इस सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की ओर से खेले सचिन तेंदुलकर, इरफान के भाई यूसुफ पठान और सुब्रमण्यम बद्रीनाथ संक्रमित हो चुके हैं। इरफान हाल में इंग्लैंड के साथ हुई वनडे सीरीज के दौरान पार्थिव पटेल और आकाश चोपड़ा के साथ कमेंट्री भी कर रहे थे।



















