
इन तारिखो मे यूएचबीवीएन का जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच करेगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) का जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रोहतक करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण दो, नौ, 16 और 23 फरवरी, 2023 को जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रोहतक किया जाएगा।
जोन-॥ रोहतक के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से संबंधित मामले, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, खराब हुए मीटर, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान बिजली चोरी, बिजली के दुरूपयोग और घातक गैर-घातक दुर्घटना आदि मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा।





















