
इतिहास रचने के मूड में हैं सनौर विधानसभा क्षेत्र के लोग – बिक्रम चहल
लोगों से बिना किसी डर, दबाव या लालच के मतदान करने का किया आग्रह
सनौर, 19 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव का प्रचार थम गया है. सनौर निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब लोक कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के संयुक्त उम्मीदवार बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चुनाव अभियान को खुद ही संभाला हुआ है। जिस कारण ही वह अपनी जन सेवा की भावना को घर-घर जाकर व हर गांव गांव में फैलाने में सफल रहे हैं। अपनी चुनाव मुहिम को सफल करार देते हुए बिक्रम चहल ने कहा कि सन्नौर हल्के के लोग इस बार इतिहास रचने के मूड में है और जनता उन्हें भारी संख्या में वोट देगी और प्रचंड जीत दिलाएगी।
साथ ही बिक्रम चहल ने सनौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पंजाब के लोगों से अपील की कि वे बिना किसी डर, दबाव या लालच के अपनी वोटिंग पावर का इस्तेमाल करें। साथ ही उन्होंने लोगों से पक्षपात या गुटबाजी से ऊपर उठने और शिक्षित लोगों को ही विधानसभा भेजने और लोगों की सेवा करने की अपील की.























