इटली से अमृतसर पहुंचे यात्रियों में से 13 करोना पॉजिटिव सेहत विभाग को चकमा देकर फरार : डीसी ने दिए कार्रवाई के आदेश
चंडीगढ़,6 जनवरी (विश्ववार्ता):-इटली से अमृतसर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय चार्टर फ्लाइट में कोरोना का विस्फोट हुआ है। फ्लाइट में 125 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ ने जानकारी दी कि इस विमान में कुल 179 यात्री मौजूद थे। इस घटना के बाद से पूरे एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया है। इन सभी यात्रियों को क्वारंटाइन कर दिया है। लेकिन इन यात्रियों में से 13 करोना पॉजिटिव सेहत विभाग को चकमा देकर फरार हो गए है जिनमें से 9 हवाई अड्डे से जबकि 4 हस्पताल से भागे, डीसी को इसकी जानकारी मिलने के बाद डीसी ने इस घटना पर कार्रवाई के आदेश दिए है।






















