इजरायल-हमास युद्ध के बीच जॉर्डन हमले में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत
बाइडेन ने ईरान को दी वार्निंग
चंडीगढ़, 29 जनवरी (विश्ववार्ता):अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को कहा कि जॉर्डन में एक ड्रोन हमले में अमेरिकी सशस्त्र बलों के तीन सदस्यों की मौत हो गई और ‘कई’ घायल हुए हैं। बाइडेन ने इस हमले के लिए ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों को जिम्मेदार ठहराया है।
गाजा में इजराइल-हमास युद्ध के बीच ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा पश्चिम एशिया में अमेरिकी बलों के खिलाफ महीनों से जारी हमलों में पहली बार अमेरिकी नागरिक हताहत हुए हैं जिससे क्षेत्र में इस तनाव के गहराने का खतरा बढ़ गया है।
बाइडेन ने कहा कि अमेरिका ‘‘अपने चुने गए समय और तरीके से उन सभी को जवाबदेह ठहराएगा।” जॉर्डन ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है जिसकी सीमाएं इराक, इजराइल, फलस्तीनी क्षेत्र के वेस्ट बैंक, सऊदी अरब और सीरिया से लगी हुई हैं।
क्षेत्र में जारी तनावपूर्ण स्थिति इस हमले के बाद और बदतर हो गई है। यूएस सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि पूर्वोत्तर जॉर्डन में एक बेस को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए गए. हमले में तीन सैनिक मारे गए और 25 लोग घायल हुए हैं। जॉर्डन में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अमेरिकी सेना सलाह और सहायता मिशन के तहत पोस्ट पर तैनात है। बाइडेन ने इस हमले के लिए ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों को जिम्मेदार ठहराया है। गाजा में इजराइल-हमास युद्ध के बीच ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा पश्चिम एशिया में अमेरिकी बलों के खिलाफ महीनों से जारी हमलों में पहली बार अमेरिकी नागरिक हताहत हुए हैं जिससे क्षेत्र में इस तनाव के गहराने का खतरा बढ़ गया है।






















