
इजरायल में फिर गिरी सरकार, टूटा नफ्ताली-लैपिड गठबंधन
चंडीगढ़,21 जून (विश्ववार्ता) इजरायल में नफ्ताली बेनेट के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार गिर चुकी है. देश में चार साल से कम समय में पांचवीं बार आम चुनाव होने जा रहे हैं. अक्टूबर के आखिर में चुनाव हो सकते हैं. इजराइली पीएम नफ्ताली बेनेट के साथ एक डील के तहत विदेश मंत्री यायिर लैपिड आने वाले कुछ दिनों के लिए देश की सत्ता संभालेंगे.





















