
इजराइल-हमास संघर्ष के बीच : इस्राइल से 197 भारतीयों का तीसरा जत्था पहुंचा नई दिल्ली
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता)इजराइल-हमास संघर्ष के बीच इजराइल छोड़ने के इच्छुक 197 भारतीय नागरिकों का तीसरा जत्था शनिवार को एक विशेष उड़ान से स्वदेश पहुंचा। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने इजराइल से निकाले गए भारतीय नागरिकों का दिल्ली में हवाई अड्डे पर स्वागत किया। भारतीय नागरिकों का यह जत्था भारतीय समयानुसार रात 8.10 बजे इजराइल से रवाना हुआ था. यह भारतीय यात्री रात में करीब दो बजे दिल्ली पहुंचे।




















