इजराइल में फिर बनी बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार
चंडीगढ़ 4 नवंबर (विश्ववार्ता): इजरायल के राजनीतिक इतिहास में सबसे मजबूत प्रधानमंत्री कहे जाने वाले बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर से पीएम पद की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। उनकी पार्टी ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर जरूरी सीटें हासिल कर ली हैं। देश में पूरा विपक्ष चाहकर भी बेंजामिन नेतन्याहू को सत्ता से अधिक समय तक दूर नहीं रखा पाया। और अब बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल में छठी बार सत्ता संभालने जा रहे है।
























