इजराइल और हमास में जारी जंग के बीच बीच कल इजराइल जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडल कल इजराइल की यात्रा पर जाएंगे। इजराइल और हमास में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का इजराइल दौरा बहुत अहम है। बाइडेन के इजराइल दौरे की जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दी।
उन्होंने बताया कि ‘अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को इजराइल की राजधानी तेल अवीव पहुंचेंगे। वे इजराइल के दौरे पर ऐसे समय में आ रहे हैं जब हमास के साथ बौखलाया इजराइल निर्णायक जंग लड़ रहा है। राष्ट्रपति बाइडेन अपने दौरे के दौरान इजराइल के साथ अमेरिका की एकजुटता दिखाएंगे।