
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में MBBS की कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
चंडीगढ़ 3 नवंबर (विश्ववार्ता) इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आगामी 5 नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। 15 नवंबर से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। आईजीएमसी में ऑल इंडिया कोटे की 18 और राज्य कोटे की 102 और कुल 120 सीटों के लिए प्रवेश दिया जाएगा नीट की ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद एमबीबीएस में प्रवेश लेने के लिए छात्र अभिभावकों के साथ आईजीएमसी पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स सेक्शन में रिर्पोटिंग के बाद दस्तावेज जमा करवाए जा रहे हैं।





















