
इंतजार की घडिय़ां खत्म भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का महामुकाबला शुरू
भारत ने टॉस जीतकर लिया यह फैसला
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता) इंतजार की घडिय़ां खत्म हो गई है विश्व कप मे भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले की सेज सज चुकी है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेेंदबाजी का फैसला लिया है। शुभमन गिल की टीम मे वापिसी हुई है।
भारत ने ये सातों मुकाबले जीते हैं। रोहित शर्मा की टीम पाकिस्तान पर विश्व कप में लगातार आठवीं जीत के इरादे से उतरेगी। हालांकि इस महामुकाबले पर बारिश के साये की उम्मीद भी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मुकाबले के दौरान बारिश हो सकती है।
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।























