
इंडोनेशिया में हार से बौखलाए फैंस ने मचाया मौत का तांडव
बिछ गये लाशों के ढेर
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर (विश्ववार्ता) इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के बाद भडकी हिंसा में मरने वालों की संख्या लगातार बढती जा रही है जो अब बढकर 174 के पार हो गई है। जबकि सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस भीषण हिंसा को लेकर इंडोनेशिया के फुटबॉल संघ ने दुख जताया है। साथ ही अगले एक सप्ताह के मैच पर पाबंदी लगा दी है। इस घटना की जांच के भी आदेश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना में 174 लोगों की मौत हो गई है, इनमें से दो पुलिस अधिकारी हैं। स्टेडियम के अंदर मौके पर ही 34 लोगों की मौत हो गई और बाकी की अस्पताल में हुई है।





















