
इंडोनेशिया में भूंकप के झटकों से कांपी धरती
44 से ज्यादा लोगो की मौत, हिली इमारतें
चंडीगढ़,21 नवंबर (विश्ववार्ता) आज भंूकप के झटको से इंडोनेशिया की जनता मे डर व दहशत का माहौल बन गया है। आज इंडोनेशिया मे भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। मृतकों की संख्या लगातर बढ़ती जा रही है। शुरू में यह आंकड़ा 20 था, जो अब 44 पहुंच गया है। 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कई स्थानों से इमारतों को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं आ रही हैं। राहत तथा बचाव कार्य के लिए टीमों को भेजा गया है।























