
दिल्ली, 12 मार्च ( विश्ववार्ता) चार मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से धोने के बाद अब भारतीय टीम की निगाहें टी-20 सीरीज कब्जाने पर होगी।टेस्ट में इंग्लैंड को शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया अब टी-20 सीरीज में भी उसे हराने के लिए तैयार है। दोनों टीम के बीच 5 टी-20 की सीरीज का पहला मैच आज शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट की तरह टी-20 में भी भारतीय टीम 3 स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती है। वहीं, अक्षर पटेल की 3 साल और पेसर भुवनेश्वर कुमार की डेढ़ साल बाद टीम में वापसी भी हो सकती है।



















