लोकसभा चुनाव 2024: इंडिया गठबंधन की अहम बैठक आज
चंडीगढ, 13 जनवरी (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. बीजेपी से मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन पूरे जोर शोर के साथ तैयारी कर रही है। आज यानी शनिवार को इंडिया गठबंधन की है. इस बैठक से पहले एक पेंच फंस गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इस बैठक से किनारा कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, वह आज होने वाली वर्चुअल बैठक में शामिल नहीं होंगी।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में विपक्षी गठबंधन का संयोजक नियुक्त करने पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि जेडीयू नीतीश कुमार को संयोजक बनाना चाहती है, लेकिन टीएमसी इसका विरोध कर रही है। टीएमसी के एक नेता ने कहा कि पार्टी को शुक्रवार शाम को बैठक के बारे में सूचित किया गया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री कुछ पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, जिसके कारण वह बैठक में शामिल नहीं हो सकती हैं। सूत्रों ने कहा कि टीएमसी ने यह बात रखी थी कि बैठक अगले हफ्ते बुलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि टीएमसी इंडिया गठबंधन में बने रहने के लिए प्रतिबद्ध है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता 13 जनवरी को सुबह 11:30 बजे जूम पर बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। इनमें सीट-बंटवारे पर चल रही वार्ता, 14 जनवरी को इंफाल से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदारी, और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं।





















