INDIA गठबंधन का आम चुनाव 2024 मिलकर लड़ने का संकल्प
13 नेताओं की कोआर्डिनेशन कमेटी गठित
चंडीगढ़, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता) विपक्षी गठबंधन इंडिया ने मुंबई की मीटिंग में कई बड़े फैसले किए. INDIA ब्लॉक ने बैठक के दूसरे दिन प्रस्ताव भी पारित किया है। इसमें कहा गया, “हम, INDIA गठबंधन की पार्टियां, आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक संभव हो मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। इंडिया’ गठबंधन ने 13 सदस्यीय समन्वय समिति को अंतिम रूप दिया। केसी वेणुगोपाल, शरद पवार, एमके स्टालिन, तेजस्वी यादव, अभिषेक बनर्जी ‘इंडिया’ गठबंधन की समन्वय समिति का हिस्सा होंगे। इसके अलावा संजय राउत, ललन सिंह, राघव चड्ढा, हेमंत सोरेन, जाधव अली खान, डी. राजा, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी इस कमेटी में रहेंगे।
























