अश्विन-सुंदर क्रीज पर जमे
पंत 91 रन बनाकर आउट
टीम इंडिया पर फॉलोऑन का खतरा
नई दिल्ली, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) वॉशिंगटन सुंदर और आर अश्विन अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं. चेन्नई की पिच को इन दोनों खिलाड़ियों से बेहतर कौन जान सकता है. टीम इंडिया की उम्मीदें भी अब इन्हीं दोनों पर टिकी हैं. दोनों बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे हैं. सुंदर 31 और अश्विन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंडिया का स्कोर 252-6 है. ऋषभ पंत एक बार फिर शतक से चूके हैं. वो 91 रन बनाकर आउट हो गए हैं. पंत स्पिनर डॉम बैस का शिकार बने. बैस का ये चौथा विकेट रहा. इसी के साथ इंडिया की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है. उसके 6 विकेट 225 रनों पर गिर गए हैं. पंत के आउट होने के बाद अश्विन बैटिंग करने आए हैं. इंडिया पर फॉलोऑन का खतरा है.





















