
दिल्ली 22 मार्च (विश्ववार्ता) टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार है। सीरीज के तीनों मैच 23, 26 और 28 मार्च को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में खेले जाएंगे। टीम इंडिया अपने घर में इंग्लैंड से 29 साल से द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हारी नहीं है। पिछली बार इंग्लैंड ने दिसंबर 1984 में 4-1 से सीरीज जीती थी। ऐसे में भारतीय टीम के पास अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छठी सीरीज जीतने का मौका है। दोनों टीमें 4 साल बाद भारतीय जमीन पर आमने-सामने हैं। टीम इंडिया ने जनवरी 2017 में अपने घर में इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...



















