
इंडिगो ने दिया चंडीगढ़ से इंदौर जाने वाले यात्रियों को तोहफा
चंडीगढ़ 1 नवंबर (विश्ववार्ता) इंडिगो ने चंडीगढ़ से इंदौर जाने वाले यात्रियों को बडा तोहफा दिया है। जानकारी अनुसार पता चला है कि इंडिगो ने यहां से इंदौर एयरपोर्ट के लिए एक नॉन-स्टॉप यानि कि सीधी फ्लाइट चलाने का फैसला किया है। पता चला है कि इसका उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने ऑनलाइन किया। आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए यात्रियों को सुविधा प्रदान की।























