साउथैंप्टन , 24 अगस्त (विश्ववार्ता): इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का आखिरी मैच साउथैंप्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान पहली पारी में 273 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 583 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इस लिहाज से टीम ने पहली पारी में 310 रन की बढ़त बना ली है।पाकिस्तान के लिए कप्तान अजहर अली ने 141 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनके करियर का 17वां शतक है। साथ ही अजहर 6 हजार टेस्ट रन बनाने वाले 5वें पाकिस्तानी बल्लेबाज भी बन गए हैं। इनके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 53 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने 29वीं बार एक टेस्ट पारी में 5 विकेट लिए।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...






















