इंग्लैंड ने रोमांचक टेस्ट में पाकिस्तान को हराया
शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त
चंडीगढ़, 11 दिसंबर (विश्व वार्ता) इंग्लैंड ने सऊद शकील (94) के जुझारू अर्द्धशतक के बावजूद पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में सोमवार को 26 रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 355 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में पाकिस्तान टेस्ट के चौथे दिन 328 रन पर ऑलआउट हो गयी। इंग्लैंड ने 22 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट शृंखला जीती है। शकील-नवाज़ की यह साझेदारी पाकिस्तान को जीत की ओर ले जा रही थी, लेकिन मार्क वुड लंच से पहले दोनों बल्लेबाजों को आउट करके इंंग्लैंड को मैच में वापस ले आए।